Site stats विक्की कौशल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य – Limelight Media

विक्की कौशल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

महज कम समय में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले विक्की कौशल को आज सब जानते हैं। कहने को तो इन्होंने बॉलीवुड में कुछ गिनी चुनी ही फिल्में की हैए पर इनकी बेहतरीन एक्टिंग ने सम्पूर्ण बॉलीवुड को प्रभावित किया है।

आज अपनी एक्टिंग के बदौलत ही उन्होंने हिंदी फिल्म जगत में अपनी एक अलग पहचान हासिल की। इस लेख में हम विक्की कौशल से जुड़ी कुछ अनसुनी और रोचक जानकारी साझा करेंगे।

  1. विक्की कौशल का जन्म 16 मई 1988 को हुआ था। इनके पिता श्याम कौशल एक एक्शन डायरेक्टर हैं और मां हाउसवाइफ हैं। इनका एक छोटा भाई है जो की एक असिटेंट डायरेक्टर हैं।
  1. विक्की का बचपन बड़ी कठिनाइयों में बीता। वो मुंबई के एक चॉल में रहते थे। इस समय इनके पिता एक स्टंटमैन हुआ करते थे।
  1. ये बचपन से ही एक एक्टर बनना चाहते थेए पर इनके पिता की इच्छा थी कि विक्की एक इंजीनियर बने। इनके पिता इनके लिए एक स्टेबल कैरियर चाहते थे।
  1. विक्की ने सन् 2009 में मुंबई के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन में इंजीनियर की डिग्री हासिल की।
  1. विक्की ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने में बाद उन्होंने एक आईटी कंपनी में इंडस्ट्रियल विजिट पर गए। तब उन्हे एहसास हुआ कि वो ये जॉब नहीं बल्कि फिल्मों में आना चाहते हैं।
  1. विक्की ने अनुराग कश्यप के साथ गैंग्स ऑफ वासेपुर में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में कार्य किया और अपना सारा ध्यान थियेटर की ओर लगाया। उन्होंने नमित कपूर एकेडमी से एक्टिंग सिखा।

  1. विक्की को एक्टिंग के अलावा डांस करनेए पढ़ने और घूमने का बड़ा शौक है। आपको बताते चलें की ये एक ट्रेंड डांसर हैं। अक्सर इनके घूमने की खबरें न्यूज में आती रहती है।
  1. इन्होंने 2012 में लव शव ते चिकन खुरानाए 2013 में ग्रीक आउटए और 2015 में बॉम्बे वेलवेट जैसे फिल्मों में छोटे किरदार निभाए।
  1. उनको हिंदी फिल्मों ने पहला अवसर 2015 में रिलीज हुई फिल्म मशान में मिला। और इस फिल्म के लिए इन्होंने एक महीने पहले जाकर वाराणसी ने इसकी तैयारी की। इस फिल्म में एक्टिंग के लिए इनको आईफा और स्क्रीन अवार्ड्स में बेस्ट मेल डेब्यूट के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
  1. विक्की हमेशा चाहते है कि वो अपने जन्मदिन पर फिल्म सेट कर रहें। इनके फेवरेट एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और ऋतिक रोशन हैं।
  1. ये मूवीज देखना और खाने के बहुत शौकीन है। गेम ऑफ थ्रोंस इनकी फेवरेट टीवी सीरीज है। इनको जलेबी दहीए पानी पूरी और आलू पराठा खाना बहुत पसंद है।
  1. उनकी कुछ प्रमुख फिल्में राजीए संजूए मनमर्जियांए रमन राघव 2ण्0ए उरीरू द सर्जिकल स्ट्राइक आदि हैं। इनमे इनके कार्य को बेहद सराहा गया है। इनकी हालिया रिलीज हुई फिल्म उधम सिंह ने भी काफी प्रशंसा बटोरी।

  1. उरीरू द सर्जिकल स्ट्राइक में इन्होंने एक आर्मी ऑफिसर का रोल किया है। यह भारत द्वारा पाकिस्तान पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी है। इस फिल्म ने इनके करियर को एक ऊंची उड़ान के साथ साथ प्रसिद्धि प्राप्त करवाई।
  1. सन् 2018 में फोर्ब्स इंडिया द्वारा जारी की गई 30 प्रभावशाली लोगों में इनको शामिल किया गया।
  1. बहुत सारी एक्ट्रेस के साथ इनका नाम जोड़ा गया है। उनमें हरलीन सेठी सबसे ऊपर हैं। कुछ महीनों पहले ये भी खबर उड़ी थी की ये बॉलीवुड की सबसे मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को डेट कर रहे हैं।
  1. और अन्ततः इन ख़बरों पर विराम तब लगा जब आधिकारिक तौर पर उन्होंने कैटरीना के साथ अपनी शादी की पुष्टि की। लोगों को यकीन ही नहीं हुआ कि इतने गुपचुप तरीके से दोनों की दोस्ती कब प्यार में बदल गई।
  1. अभी में ही 6 दिसंबर 2021 को दोनों विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। इनके द्वारा साझा की गई शादी की तस्वीर पर इनके फैंस ने ढेरो शुभकामनाएं दी।

Advertisements