Site stats शहनाज गिल से जुड़े कुछ रोचक बातें – Limelight Media

शहनाज गिल से जुड़े कुछ रोचक बातें

शहनाज गिल आज छोटे परदे पर एक जानी मानी मॉडल और अभिनेत्री हैं। इतना ही नहीं, यह एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। ये तब जाकर पॉपुलर हुई जब इन्होंने मशहूर टेलीविजन शो बिग बॉस में हिस्सा लिया। हालांकि वह शो की विजेता नही बन सकीं पर इससे इनको एक पहचान मिली।

इनके प्रसंसकों की अच्छी खासी संख्या है जो उन्हें ढेर सारा प्यार देते हे। आज हम इस लेख में शहनाज गिलसे जुड़े हुए उन तमाम बातों की चर्चा करेंगे को आपको जाननी चाहिए।

  1. शहनाज गिल का जन्म 27 जनवरी 1993 को अमृतसर के एक सिख परिवार में हुआ था। इनकी शुरुआती पढ़ाई अमृतसर में ही हुई।
  1. आगे की पढ़ाई करने के लिए इन्होंने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बीकॉम के कोर्स में एडमिशन लिया पर ये कोर्स को पूरा नहीं कर पाईं और थर्ड इयर में कॉलेज छोड़ दिया।
  1. बचपन से ही इनको आर्ट्स में बहुत रुचि थी। इनको गाना गाने और एक्टिंग करने का बेहद शौक था। कॉलेज के बाद इन्होंने कई जगह मॉडलिंग भी की।
  1. इन्होंने शिव दी किताब नामक म्यूजिक वीडियो से अपने मॉडलिंग कैरियर की शुरुआत की। इस गाने को गुरविंदर बरार ने गाया है। इससे शहनाज को बहुत प्रसिद्धि प्राप्त हुई।
  1. वो बिग बॉस 13 की एक प्रतियोगी रही है। इस शो पर सलमान खान उनको सना के नाम से बुलाते थे। तब से यह नाम उनके साथ जुड़ गया। कुछ लोग अभी भी इनको शहनाज सना या सना गिल के नाम से जानते है।
  1. मशहूर टीवी शो बिग बॉस में आने से पहले उनके द्वारा गाए गए एक गाने ने 100 मिलियन व्यूज को छुआ। बताते चलें कि इन्होंने सिंगिंग की कोई क्लास नहीं ली है। वह बस दिल से गाना पसंद करती हैं।

  1. उनके प्रसंशक पूरे भर में हैं। एक बार उन्होंने कहा था कि जब वो हिंदी में पारंगत हो जाएंगी तो एक हिंदी गाना भी गाएंगी।
  1. शहनाज प्यार में बहुत विश्वास करती है। उन्होंने एक बार बताया था कि वाल बार उन्होंने एक प्रेमी युगल को भागने में मदद की और उनको कुछ पैसे भी दिए।
  2. हमने ऊपर बताया कि शहनाज एक्टर के साथ साथ एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। इनके कुछ गाने वहम, सादा रब ने और आंटी आंटी जैसे गाने गाए है। इन सभी गानों को यूट्यूब पर लोगों द्वारा बहुत देखा गया है और सराहा भी गया है।
  1. इनको फिल्मों में पहला अवसर 2019 में रिलीज़ हुई एक पंजाबी फिल्म काला शाह काला में मिला। फिल्म ने अच्छे रिव्यू बटोरे और इनकी तारीफ की गई। इस फिल्म में सरगुन मेहता और बिन्नी ढिल्लन जैसे जाने माने एक्टर्स थे।
  2. शहनाज और हिमांशी हमेशा आमने सामने थे। ऐसा इसलिए क्योंकि शहनाज ने उनके बारे में एक बार बुरा कहा था और फिर हिमांशी ने लाइव आकर शहनाज को जवाब दिया। यह बातों का युद्ध हाल तक जारी रहा। अब, वे एक दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से व्यवहार करते हैं।

  1. उसके जीवन में एक समय पर, कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा था। वह काफी संघर्ष के दौर से गुजरी। वह अपनी माँ के बहुत करीब थी, लेकिन फिर भी उन्होंने अपना घर छोड़ दिया। उसके बाद उनके और माता-पिता के बीच चीजें खराब हो गईं।
  1. शहनाज अपने दादी जी के बहुत करीब है। वो बचपन से अपनी दादी जी के पास रही है। आज भी उनके और उनके ग्रैंड पैरेंट्स के बीच एक अटूट बंधन कायम है।
  1. उनके फेवरेट एक्टर कार्तिक आर्यन है। इसके साथ ही उनकी इच्छा है कि वो एक बार सारा अली खान के लिए प्लेबैक सिंगिंग करें।
  1. बिग बॉस के दौरान उनके और बिग बॉस के विजेता एक दूसरे के करीब आए। फिर यह प्यार में बदल गया और फिर दोनों ने अपने बीच के प्यार को कबूला।
  1. इस प्रेमी युगल को सीड-नाज के नाम से जाना जाता है। टॉनी कक्कड़ के गाने शोना शोना और दर्शन रावल के गाने भुला देंगे में दोनों को फिल्माया गया।

Advertisements