Site stats रिया चक्रबर्ती से जुड़ी 12 अनसुनी बातें – Limelight Media

रिया चक्रबर्ती से जुड़ी 12 अनसुनी बातें

जबसे सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु हुई है, तबसे एक नाम जिससे सारा देश परिचित है, वो है रिया चक्रबर्ती। हालांकि रिया इससे पहले भी बॉलीवुड और अन्य जगहों पर देखी गई है, पर वो इतनी जानी मानी एक्ट्रेस नहीं थी। 

सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनके कई कनेक्शन मिले और भी कई ऐसी बातें सामने आईं जिसने रिया को भी काफ़ी हद तक मुज्लिम करार दिया गया। हालांकि सुशांत सिंह केस से जुड़ी जांच चल रही है।

भले ही रिया का नाम आज हर कोई जानता है, पर उनके जीवन से जुड़ी कई बातें अभी भी लोगो को पता नहीं है। आज इस लेख में हम उन्हीं अनजान और रोचक तथ्यों के बारे में बताएंगे।

1.रिया चक्रबर्ती का जन्म 1 जुलाई सन् 1992 में एक आर्मी ऑफिसर के परिवार में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा अंबाला कैंट के आर्मी स्कूल में हुई। इनके पिता का नाम इंद्रजीत चक्रबर्ती है। उनका एक छोटा भाई भी है, जिसका नाम शोविक चक्रबर्ती है।

2. रिया के सरनेम से बहुत से लोगों को ऐसा लगता है कि रिया एक बंगाली हैं, पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। उनका जन्म कर्नाटक राज्य में हुआ, उनकी पढ़ाई पंजाब में हुई और करियर के लिए वो मुंबई में रहने लगी।

3. रिया ने 2009 में MTV India के एक शो MTV Scooty Teen Diva में हिस्सा लिया। इसके बाद वह MTV पर सबसे कम उम्र वाली VJ बन गई। इसके उपरांत उन्होंने MTV पर कई शो होस्ट किया जिसमें MTV गॉनइन 60 सेकंड्स, पेप्सी MTV वॉसअप, टिकटेककॉलेजबीट आदि।

4. इन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक तेलगु फिल्म तुनीगा तुनीगा से की। बॉलीवुड में पहली बार वो यशराज फ़ील्मस की मूवी मेरे डैड की मारुति में दिखीं। आपको बताते चले कि उन्होंने अनुष्का शर्मा की मूवी बैंड बाजा बारात के लिए भी ऑडिशन दिया था।

5. रिया एक बेहद एंबिशियस एक्ट्रेस हैं। जाने माने सिंगर, एक्टर और अभिनेता आयुष्मान खुराना के एक गाने ओहीरिए में भी वो फीमेल लीड के रूप में दिखी।

6. फ़ील्मों की बात करें तो वह रितेश देशमुख के साथ बैंकचोरनामक मूवी में दिखीं। हॉफगर्लफ्रेंड मूवी में भी उनका कैमियो रोल था। उनकी लेटेस्ट हिंदी फ़िल्म जलेबी थी, जिसमे वो लीड रोल में दिखाई दी थीं।

7. इसके अलावा उनकी कई तस्वीरें महेश भट्ट के साथ वायरल हो गई, जिसपर लोगों ने काफ़ी आपत्ति जताई। यहां तक कि उनका नाम महेश भट्ट के साथ जोड़ा जाने लगा।

8. ऐसा कहा जाता है कि वो आदित्य रॉय कपूर से एक्शनरिप्लेमूवी के सेट पर मिली और फिर दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। हालांकि आशिकी 2 के बाद उनका रिश्ता टूट गया और दोनों अलग हो गए।

9. बॉलीवुड में एक्ट्रेस के तौर पर मशहूर रिया ने 2019 में सुशांत के साथ मिलकर एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी खोली थी, जिसका नाम Vividrage Rhealityx है। इनका भाई भी इस कंपनी में एक हिस्सेदार है।

10. 2019 में रिया और सुशांत एक पार्टी में मिले थे, जहां से उनकी दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। कई बार दोनो को वेकेशन पर भी एक साथ देखा गया। कहा जाता है कि सुशांत रिया को लेकर सीरियस थे और शादी भी करना चाहते थे।

11. सुशांत ने सोशल मीडिया पर भी रिया के साथ तस्वीरें साझा की थी। रिया को सुशांत में साथ अपना रिश्ता पब्लिक करना बिल्कुल पसंद नहीं था। हालांकि शुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु से एक हफ्ते पहले ही उन दोनों का ब्रेक अप हो गया था। 

12. सुशांत सिंह राजपूत के मृत्यु के केस में रिया को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया। उनके ऊपर सुशांत को नशीली पदार्थ और ड्रग देने का आरोप भी लगा। हालांकि कैस अभी भी जांच के अधीन है। 

Advertisements