Site stats गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे बॉलीवुड सितारे – Limelight Media

गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे बॉलीवुड सितारे

हमें अक्सर लगता है कि बॉलीवुड के सितारों की लाइफ़ बड़ी अच्छी चल रही है। हम उनके रहन सहन, रुतबे और पहनावे के हिसाब से अपने एक सोच बना लेते है। लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के कई जाने माने हस्तियां गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। इस लेख में हम उन सभी बॉलीवुड एक्टर्स की बात करेंगे।

1. अमिताभबच्चन

बॉलीवुड के शहंशाह और हिंदी सिनेमा के मेगास्टार अमिताभ बच्चन मायस्थेनिया ग्रेविस नामक एक गंभीर और घातक बीमारी से जूझ रहे हैं। मायस्थेनिया ग्रेविस को एक ऑटो-इम्यून न्यूरोमस्कुलर डिसऑर्डर के रूप में भी जाना जाता है जो अंततः अत्यधिक कमजोरी का कारण बनता है। 1984 में उन्हें फिर से मायस्थेनिया ग्रेविस का पता चला और वह उसके बाद अवसाद में भी चले गए। हालांकि, अभिनेता ने एक सच्चे नायक की तरह लड़ाई लड़ी और घातक बीमारी पर भी विजय प्राप्त की।

2. सैफ़अलीखान

सन् 2007 में सैफ़ अली खान को लीलावती अस्पताल ले जाया गया। असल में उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत थी। कुछ दिन तक भर्ती रहने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें मामूली दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें मायोकार्डियल इंफ़्राक्शन का पता चला था। यह एक हेरेडिटरी समस्या है। दवा की एक उचित दिनचर्या के बाद, वो काफ़ी हद तक ठीक हो गए हैं पर लेकिन दुख की बात है कि स्थिति पूरी तरह से ठीक नहीं हुई।

3. ऋतिकरोशन

बॉलीवुड के सबसे चहिते सितारों में से एक ऋतिक रोशन भी एक पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं। सन् 2013 में उन्हें अपने ब्रेन क्लॉट के बारे में पता चला। हम जानते हैं कि अभिनेता ने अपनी फ़िल्मों में कई खतरनाक स्टंट किए हैं। इसी दौरान उनको कष्टदायी सिरदर्द हुआ था। उनके एमआरआई से पता चला था कि उन्हें क्रॉनिक सबड्यूरल हेमेटोमा था, जो मस्तिष्क की चोटों से जुड़ा है। इसमें एक व्यक्ति अक्सर असहनीय सिरदर्द और कान के दर्द से जूझता है।

4. दीपिकापादुकोन

दीपिका भी लंबे समय तक अवसाद से जूझ रही थीं। वो इतनी बहादुर थीं कि उन्होंने सामने आकर डिप्रेशन के साथ अपने अनुभव के बारे में साझा किया। यहां तक कि लिव लव लाफ नामक एक संगठन भी शुरू किया, डिप्रेशन से पीड़ित लोगों की मदद करता है। उनका मकसद है कि जिस अवस्था से वो गुज़री हैं उसका सामना किसी और का ना करना पड़े।

5. अनुरागबसु

बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं कि निर्देशक अनुराग बसु भी एक प्रकार के रक्त कैंसर, एक्यूट प्रोमायलोसाइटिक ल्यूकेमिया से पीड़ित थे। उनके जीवित रहने की बस 50% संभावना थी। फिर भी उन्होंने ज़िंदगी से हार नही मानी। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उन्होंने गैंगस्टर और लाइफ इन ए मेट्रो जैसी फ़िल्मों के लिए स्क्रिप्ट लिखी। 

6. शाहरुखखान

पिछले 25 वर्षों में, बॉलीवुड के बादशाह भी कई सर्जरी करवा चुके हैं। उनकी अब तक आठ सर्जरी हो चुकी हैं। वह बहुत लंबे अंतराल से शारीरिक दर्द से गुज़र रहे हैं। लेकिन इनमें से किसी ने भी हमारे मनोरंजन के लिए उनके उत्साह और जुनून को कम नहीं किया है। उनकी पीठ में समस्या फ़िल्म ‘दिल से’ के गाने ‘चल छैय्या छैय्या’ की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। 

7. रजनीकांत

रजनीकांत को बुखार और सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद पता चला कि अभिनेता लीवर और फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित थे। रजनीकांत ने बड़े बहादुरी के साथ इस हालात से लड़ाई लड़ी और साबित कर दिया कि वह सच में बॉलीवुड के थलाइवा हैं।

8. सलमानखान

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया नामक एक गंभीर स्वास्थ्य स्थिति से पीड़ित हैं। इस स्थिति के कारण, सलमान को अक्सर गालों और जबड़ों में तीव्र और असहनीय दर्द का अनुभव होता है। उनकी इस गंभीर स्थिति का इलाज चल रहा है। उन्होंने हिम्मत नही हारी और डटकर इस स्थिति का मुकाबला किया।

Advertisements