Site stats जानिए नागराज मंजुले को लेकर रिंकू राजगुरु ने क्या कहा – Limelight Media

जानिए नागराज मंजुले को लेकर रिंकू राजगुरु ने क्या कहा

सैराट फ़िल्म मराठी फ़िल्म उद्योग को एक अलग ऊंचाई पर ले गई। इस फ़िल्म ने मराठी फ़िल्म उद्योग के लिए फ़िल्म बनाने के तरीके पर एक बेंचमार्क स्थापित किया है। नागराज मंजुले के निर्देशन में बनी यह फ़िल्म एक अलग ऊंचाई पर पहुंच गई।

इस फ़िल्म को देश-विदेश में खूब देखा गया था। विदेशों में भी फ़िल्म ने अच्छी कमाई की। इस फ़िल्म को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। इस फ़िल्म में एक्ट्रेस रिंकू राजगुरु को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। फ़िल्म ने अच्छा बिज़नेस किया।

बाद में इस फिल्म को धड़क नाम से हिंदी में भी बनाया गया। इस फ़िल्म में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर नज़र आई थीं। हालांकि यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही थी। सैराट फ़िल्म के बाद आर्ची को अच्छे ऑफर्स मिलने लगे।

रिंकू राजगुरु का जन्म 3 जून 2001 में महाराष्ट्र के अकलुजू शहर में हुआ था। निर्देशक नागराज मंजुले ने उन्हें सातवीं कक्षा में एक कार्यक्रम में देखा था। उसके बाद उन्होंने उनके पिता यानी महादेव राजगुरु से रिंकू की फ़िल्म में अभिनय के बारे में पूछा। उसके बाद राजगुरु ने मंजुले को हामी भर दी। इसके बाद फ़िल्म सैराट की शूटिंग शुरू हुई।

सैराट फ़िल्म के निर्देशक नागराज मंजुले से उनकी मुलाकात 2013 में हुई थी, जिसके बाद 3 साल तक इस फ़िल्म के लिए उनकी ट्रेनिंग चली और इस फ़िल्म को 2016 में रिलीज़ किया गया इस फ़िल्म के रिलीज़ के बाद महाराष्ट्र में एक बहुत बड़ी अभिनेत्री बनकर उभरी। एक्ट्रेस अपने स्कूल में परीक्षा देने भी वो पूरी सिक्योरिटी में जाया करती थीं. रातों-रात आज तक किसी अभिनेत्री ने इतनी सफलता प्राप्त नहीं की है.

रिंकू राजगुरु ने हाल ही में फ़िल्म अथवा रंग प्रेमचामें अभिनय किया। इस फ़िल्म में रिंकू राजगुरु ने एसिड अटैक पीड़िता का किरदार निभाया था। मराठी अभिनेत्री रिंकू राजगुरु अपने स्पष्ट और सरल स्वभाव के लिए जानी जाती हैं।वह हमेशा अपने अनोखे अंदाज़ में हर सवाल का जवाब देती हैं। दर्शक भी उनके किरदार की तारीफ करते हैं। इसी बीच एक्ट्रेस अपने एक इंटरव्यू की वजह से चर्चा में आ गई हैं।

रिंकू राजगुरु एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो नागराज मंजुले द्वारा निर्देशित अपनी पहली फ़िल्म ‘सैराट’ से रातोंरात स्टार बन गईं। रिंकू फिलहाल मराठी, हिंदी फ़िल्मों और वेब सीरीज़ के ज़रिए दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की फ़िल्म अथवा रंग प्रेमचा रिलीज़ हुई थी। इसमें रिंकू ने एसिड अटैक झेलने वाली लड़की का रोल प्ले किया था। इस फ़िल्म में उनके अभिनय को काफ़ी सराहा गया था।

इसी बीच फ़िल्म की रिलीज़ से पहले रिंकू ने एक यूट्यूब चैनल मराठी किडा में हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने नागराज मंजुले को लेकर कई खुलासे किए। इसमें उन्होंने उनके बारे में कई बातें बताईं।

रिंकू ने कहा, नागराज किसी की नहीं सुनते। वे अपनी राय में दृढ़ हैं। इसलिए हम लोग उनकी सुनते हैं और वही करते हैं जो वे चाहते हैं। रिंकू आगे कहती हैं कि नागराज मंजुले बहुत सिंपल हैं। रिंकू राजगुरु ने यह भी कहा कि वह एक निर्देशक के रूप में बहुत प्रतिभाशाली हैं और एक कवि के रूप में किसी को भी उनसे प्यार हो जाएगा।

Advertisements