Site stats हॉलीवुड के 10 सीक्रेट सेलिब्रेटी कपल जिनसे आप अनजान होंगे – Limelight Media

हॉलीवुड के 10 सीक्रेट सेलिब्रेटी कपल जिनसे आप अनजान होंगे

आजकल लोग अपने रिलेशनशिप को लेकर काफ़ी सजग रहते हैं। कुछ लोग अपने प्राइवेट रिलेशन के बारे में सोशल मीडिया, मैगज़ीन और इंटरव्यू में साझा भी करते है, पर कई तो इसे गुप्त रखना ही सही समझते हैं।

बात जब हॉलीवुड एक्टर्स और एक्ट्रेसेज की आती है तो हम देखते हैं कि क्रिस्टन बेल, जेनिफर लोपेज, विल स्मिथ जैसे लोग अपने रिलेशनशिप को पब्लिक में बकायदा काबुल करते है और ज़ाहिर भी करते है, वहीं कई तो भनक तक नहीं लगने देते।

पर कहते है ना, कि प्यार नहीं छिपता छिपाने से। तो, आज इस लेख में हम उन हॉलीवुड सेलिब्राइटिस की बात करेंगे जिनका रिलेशनशिप गुप्त है और वे ज़ाहिर नहीं करते हैं।

1. कैटीहोल्म्सऔरजेमीफॉक्स

हालांकि कैटी होल्म्स और जेमी फॉक्स ने कभी इस बात को आधिकारिक तौर पर नहीं साझा किया कि वे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, पर रिपोर्ट्स की माने तो वे 6 साल से एक दूसरे के साथ है। सन् 2019 में उनके अलगाव की खबरें भी आई। लेकिन उसके 6 महीने बाद ही दोनों को फिर एक साथ मेटगाला में एक साथ फोटो खिंचवाते देखा गया। यह वही जगह है जहां वे एक साथ बाहर जाते हैं।

2. टिफनीथीसनऔरमारियोलोपेज़

सेव्डबायबेल्स मूवी के मुख्य किरदार कम उम्र के थे, पर कभी किसी ने नहीं सोचा होगा कि इसके किरदार असल जिंदगी में भी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। काफ़ी सालों बाद यह बात लोगों को पता चली जब लोपेज़ ने एक शो में इस बात को बताया। लोपेज ने 2019 के एक इंटरव्यू में कहा कि टिफनी कैसे उनका स्कूल जैकेट पहन कर घूमती थी। 

3. मडोनाऔरट्यूपैक

म्यूजिक की दुनिया के दो दिग्गज मडोना और ट्यूपैक ने एक दूसरे को डेट किया। आश्चर्य हुआ ना? पर यह बात सच है कि दोनों लगभग एक साल तक साथ रहे। यह खुलासा एक लेटर के ज़रिए हुआ जो ट्यूपैक ने जेल से सन् 1995 में लिखा था। एक ऑक्शन के दौरान इसको पब्लिक किया गया, तब लोगों को खबर लगी।

4. कैलीकूकोऔरजॉनीगलेकी

प्रसिद्ध टीवी सीरीज बिगबैंगथ्योरी के मुख्य किरदार केली कूको और जॉनी गलेकी ने भी गुप्त तरीके से एक दूसरे को डेट किया। कूको के CBS वॉच को 2010 में दिए एक इंटरव्यू के दौरान इस बात की पुष्टि की। उनके अनुसार वे 2007 से 2009 तक एक साथ थे। वे इस दौरान एक साथ कभी बाहर नही गए क्यों कि वे इसका असर अपने शो पर नहीं पड़ने देना चाहते थे।

5. मैथ्यूपेरीऔरलिज़ीकैपलन

मींसगर्ल्स की मुख्य किरदार लिज़ी को मैथ्यू पेरी ने डेट किया था। दरअसल यह रिश्ता 6 साल तक चला था। यह इतना गुप्त था कि किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। 2013 तक यह बात गुप्त रही जब तक न्यूज़ पर इसका खुलासा नहीं हुआ। लेकिन तब तक इनका अलगाव हो गया था।

6. हेलेनमिरेनऔरलियामनीसन

हेलेन और लियाम की मुलाकात एक्सकलिबर फ़िल्मिंग के दौरान हुई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये दोनों 5 साल तक साथ रहे। ग्राहमनॉर्टनशो में एक इंटरव्यू के दौरान मिरेन ने कहा कि हम सिर्फ डेट नहीं कर रहे थे, बल्कि हम साथ रहते थे। 

7. रेनेजेलवेगरऔरब्रैडलेकूपर

ब्रैडले कूपर हॉलीवुड में अपने हाई प्रोफाइल रिलेशनशिप के लिए जाने जाते हैं। लेकिन रेने के साथ उनका रिलेशन एक राज़ ही रहा। केस 39 फ़िल्म के बाद 2009 में वे एक दूसरे के करीब आए, पर पब्लिक में कभी ज़ाहिर नहीं किया। सन् 2011 में न्यूयॉर्कडेलीन्यूज़ के एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ।

8. रशीदाजोन्सऔरमार्करोंसन

पार्कऔररिक्रिएशन की एक्ट्रेस रशीदा और पॉपुलर प्रोड्यूसर मार्क ने महज़ एक दूसरे को डेट ही नही किया बल्कि इंगेजमेंट भी किया। एक इंटरव्यू में रशीदा ने बताया कि वे दोनो उस समय कम उम्र के थे और मार्क को बस काम करने की पड़ी थी, इसलिए दोनो अलग हुए। 

9. जूलीबावनऔरडेविडस्पेड

मॉडर्नफैमिली की स्टार जूली बावन और SNL कॉमिक के डेविड स्पेड भी एक साल तक एक दूसरे के साथ रहे। यह रिश्ता पूरी तरह से गोपनीय रहा। एक पॉडकास्ट के दौरान जूली ने बताया कि वह डेविड के साथ थी, और वे एक अच्छे इंसान थे पर एक एक अच्छे ब्वॉयफ्रेंड नहीं बन पाए। 

10. सांड्राबुलॉकऔररयानगोसलिंग

सांड्रा और रयान ने 2002 के समय एक साल तक एक दूसरे को डेट किया और पब्लिक को खबर तक नहीं लगने दिया। मर्डरबायनंबर्स मूवी के बाद वे करीब आए। दटाइम्स को दिए इंटरव्यू ने रयान ने बताया कि सांड्रा उनकी बेस्ट गर्लफ्रेंड है।

Advertisements