Site stats बॉलीवुड के 8 ख्यातिप्राप्त व्यक्ति – Limelight Media

बॉलीवुड के 8 ख्यातिप्राप्त व्यक्ति

आज हम आपको बॉलीवुड के न सिर्फ चमकते प्रतिष्ठित सितारों के शानदार जीवन के विषय में बताने जा रहे हैं बल्कि हमारी सूची में कुछ ऐसे सितारे भी हैं जो अदाकारी की दुनिया में नहीं वरन बॉलीवुड में अन्य कारणों से प्रतिष्ठित हैं। जिन्हें नेटफ्लिक्स ने अपनी सूची में स्थान दिया है।

1.चंकी पांडे

1980 से 1990 के मध्य सिनेमा के रजत पटल पर चंकी पांडे नामक सितारा जगमगाया जिसने अपने फ़िल्मी सफर में लगभग 80 फिल्मों में अदाकारी की। इनकी पहली सफल फ़िल्म आग ही आग थी। एक लंबे अंतराल के बाद इन्होंने राम गोपाल वर्मा की दी अंडरवर्ल्ड बादशाह में एक गैंगस्टर के रूप में वापसी की।

2.संजय कपूर

17 अक्टूबर 1965 को सुरेंद्र कपूर के यहाँ जन्में संजय कपूर ने फ़िल्म ‘प्रेम’ के साथ फ़िल्मी दुनिया में पदार्पण किया लेकिन पहली सफल फ़िल्म थी राजा जिसमें इनके साथ माधुरी दीक्षित थीं। अभिनेता और सह अभिनेता का किरदार निभाने के पश्चात इन्होंने अपने भतीजे अर्जुन कपूर को लेकर फ़िल्म बनाई। इसके अतिरिक्त इन्होंने टी.वी. सीरियल और वेब श्रृंखला में भी अभिनय किया है।

3.सुज़ैन खान

संजय खान की बेटी और रितिक रोशन की भूतपूर्व पत्नी सुज़ैन खान को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। वह फ़िल्मी जगत की एक ख्याति प्राप्त महिला हैं। इन्होंने यू. एस. के ब्रुकस कॉलेज से फैशन डिज़ाइनर का कोर्स करने के पश्चात अपना स्वयं का फैशन डिज़ाइनिंग का कार्य आरंभ किया। यह चारकोल प्रोजेक्ट की संरक्षिका भी हैं।

4.सिद्धार्थ मल्होत्रा

16 जनवरी 1985 को दिल्ली के पंजाबी परिवार में जन्में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक मॉडल और अभिनेता हैं। इन्होंने 18 वर्ष की आयु से मॉडलिंग आरंभ की तथा करण जौहर के साथ माई नेम इज़ खान में ट्रेनी डाइरेक्टर के तौर पर कार्य किया। आज यह एक सफल अभिनेता हैं।

5.अनन्या पांडे

अनन्या पांडे ख्याति प्राप्त अभिनेता चंकी पांडे की पुत्री हैं। बचपन से ही फ़िल्मी माहौल में पली अनन्या ने भी व्यवसाय के रूप में अभिनय को ही चुना। इन्होंने ‘स्टूडेंट ऑफ़ द इयर-2 फ़िल्म के माध्यम से इस मायानगरी में कदम रखे। साथ ही इन्होंने पति पत्नि और वो नामक हास्य फ़िल्म भी की। अल्पायु में ही फ़िल्मफेयर बेस्ट डेब्यू और ज़ी सिने अवार्ड बेस्ट डेब्यू का खिताब अपने नाम कर लिया।

6.जान्हवी कपूर

श्री देवी और बोनी कपूर की पुत्री और अर्जुन कपूर की बहन जान्हवी को विरासत में अभिनय मिला। उनकी पहली फ़िल्म धड़क थी। उन्होंने गुंजन सक्सेना-द कारगिल गर्ल में मुख्य भूमिका निभाई जो की एक महिला पायलट के संघर्ष की कहानी थी।

7.नीलम कोठारी

15 वर्ष की अल्पायु में नीलम कोठारी ने जवानी फ़िल्म से अपना सफर आरंभ किया। वह 1980 के कालांतर की उभरती अभिनेत्री थीं। इन्होंने गोविंदा और चंकी पांडे के साथ अनेक हिट फ़िल्में कीं। इन्होंने प्रसन्नजीत के साथ बंगाली फ़िल्म बदनाम में भी अभिनय किया है। इनके प्रशंसक आज भी इनकी फ़िल्मों की प्रतीक्षा करते हैं।

8.शाहरूख खान

2 नवंबर 1965 को जन्में शाहरूख खान बॉलीवुड के बादशाह के रूप में रजत पटल पर अपनी छटा बिखेर रहे हैं। टी.वी. से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले शाहरूख को दीवाना फ़िल्म में पहला मौका मिला जिसके पश्चात वह सफलता की सीढी चढते गये। अनेक हिट फ़िल्में देने के बाद भी उनमें घमंड नहीं है । वह आई.पी.एल. क्रिकेट टीम कलकत्ता नाईट राईडर्स के मालिक भी हैं।

Advertisements