Site stats 8 विश्वप्रसिद्ध भारतीय व्यक्तित्व – Limelight Media

8 विश्वप्रसिद्ध भारतीय व्यक्तित्व

भारत देश में कई ऐसे व्यक्तित्व हुए जिन्होंने अपने कामए भावए और  विचार से देश के साथ.साथ विश्व पटल पर भी अपनी पहुंच बनाई है। 

आज भी लोग इनको मानते हैं और इनके बताए हुए रास्ते पर चलते हैं। आज हम ऐसे ही 8 विश्वप्रसिद्ध भारतीय व्यक्तित्व की चर्चा करेंगे।

महात्मा गांधी

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में जब भी सेनानियों की बात होती है तो जो नाम सबसे पहले उभरकर आता हैए वो महात्मा गांधी का है। ये एक ऐसे सामान्य व्यक्ति थे जो श्सादा जीवन उच्च विचारश् में विश्वास रखते हुए शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलते थे। 

2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर इलाके में जन्मे महात्मा गांधी ने भारत को स्वतंत्र करने के लिए कई आंदोलन चलाए जिसमे लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इनको आज राष्ट्रपिता से संबोधित किया जाता है और इनके जन्म दिवस के दिन अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

मदर टेरेसा

एक बेहद धनधान्य और संपन्न परिवार में जन्मी मदर टेरेसा ने घरए परिवार और सुख को त्याग कर दिया। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन एक नन बनकर समाज की सेवा में समर्पित कर दिया था। 

सन् 1929 में वे भारत आई और कोलकाता में सन् 1950 में मिशनरीज ऑफ चैरिटी नामक संस्था की स्थापना की। उनके उदार हृदय और सेवा भावना को संपूर्ण विश्व ने सराहा। इनको भारत रत्न के साथ.साथ मनुष्य जाति की सेवा के लिए नोबल पुरस्कार से भी नवाजा गया।

स्वामी विवेकानन्द

सन् 1893 में अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले स्वामी विवेकानन्द एक विश्वगुरु थे। उस सभा में उन्होंने सबका दिल जीत लिया। 

आज भी उनके विचारों और अध्यात्म को पूरे विश्व में फैलाया जाता है। उनके द्वारा स्थापित रामकृष्ण मिशन लगातार संचालित हो रहा है। उन्होंने लोगों को शिक्षाए वेदांत और मानव विकास पर जागरूक किया। इसके लिए उन्होंने कई देशों की यात्रा की।

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। भारत में क्रिकेट का नाम सचिन के नाम से ही जाना जाता है। इन्होंने अपने खेल से क्रिकेट में वो मुकाम हासिल किया जहां तक पहुंचना बेहद कठिन है। 

कितने बच्चों ने बचपन में इनको देखकर ही एक क्रिकेटर बनने का सपना संजोया होगा। विश्व का बड़े से बड़ा गेंदबाज भी इनके सामने गेंदबाजी करने से भय खाता था। इन्होंने कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए। 

ए.पी.जे अब्दुल कलाम

एण् पीण् जेण् अब्दुल कलाम एक महान वैज्ञानिक थे जिन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन्होंने भारत को परमाणु शक्ति बनाने की दिशा में अग्नि और पृथ्वी जैसे मिसाइलों को बनाने में मदद की। इसलिए इनको मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता है। 

ये सन् 2002 में भारत के राष्ट्रपति बने और इनके कार्यकाल में देश ने कई उपलब्धियां हासिल किया। भले ही ये इतने बड़ी हस्ती थे पर इनका जीवन जीने का तरीका बेहद सामान्य था। 

कल्पना चावला

कल्पना चावला भारतीय मूल की पहली महिला थी जिन्होंने अंतरिक्ष में कदम रखा। भारत के हरियाणा में जन्मी कल्पना बचपन से ही अंतरिक्ष के सपने देखती थी। 

अमेरिका में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने नासा में वैज्ञानिक बनी और सन् 1997 के कोलंबिया स्पेस प्रोग्राम में हिस्सा लिया और अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।

सुंदर पिचाई

आज हर छोटी से छोटी चीज के बारे में जानने के लिए हम जिस गूगल का इस्तेमाल करते हैए उसके सीईओ सुंदर पिचाई हैं। महज एक सामान्य वर्कर के रूप में गूगल में नौकरी की शुरुआत करने वाले इस व्यक्ति ने अपने लगनए जुनून और मेहनत से आज ये मुकाम हासिल किया है। 

गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के भी सीईओ भी सुंदर पिचाई ही हैं। इनकी सफलता कई लोगों के लिए एक प्रेरणा है।

आर्यभट्ट

आर्यभट्ट की पहचान भारत के सबसे प्राचीन गणितज्ञ और खगोलशास्त्री के रूप में की जाती है। उनके द्वारा लिखा गया ग्रंथ आर्यभटीय में उन्होंने अपने कार्यों को संग्रहित किया। इसमें इन्होंने वर्गमूलए घनमूलए समानांतर श्रेणियां के साथ साथ और भी अन्य समीकरणों का उल्लेख किया। 

पाई का अनुमानित मान निकालने का श्रेय भी आर्यभट्ट को ही जाता है। आज भी हिंदू पंचांग हेतु उनके ग्रंथ आर्यभटीय का प्रयोग किया जाता है।

Advertisements